Perfect rice recipe
सामग्री:
- 1 कप बासमती चावल (पानी से धोकर 20 से 25 मिनट पानी में भिगोए हुये)
- 2 कप पानी
- 1 टीस्पून घी या तेल
- ½ टीस्पून नमक
- 4 से 5 बुँदे नींबू का रस
विधि:
सबसे पहले भीगे हुए चावल का पानी निकाल दें।
फिर एक बर्तन में पानी उबालें। चाहें तो इसमें नमक और थोड़ा घी डाल दें।
उबलते पानी में चावल डालें और मध्यम आंच पर पकाएं।
जब चावल लगभग 90% पक जाएँ, तो अतिरिक्त पानी छान लें (यदि पानी बचा हो)।
बर्तन को ढक-कर लगभग 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
अब गैस बंद कर दें , लगभग 5 मिनट बाद कांटे या चम्मच से हल्के हाथ से चावल फैला दें।
खिले चावल बनाने के टिप्स
पुराने बासमती चावल इस्तेमाल करें।
चावल को भिगोना न छोड़ें।
अब आपकी खिले-खिले चावल रेसिपी तैयार है। इसे अपने मनपसंद दाल, राजमा, कढ़ी, छोले या किसी भी सब्जी के साथ गरमा-गरम परोसें।
नोट:
- पुराने बासमती चावल इस्तेमाल करें।
- पकने के बाद 5 मिनट आराम देने से दाने और अच्छे से खिल जाते हैं।
![]()































