Corn Roll Recipe
सामग्री:
- 1 कप स्वीट कॉर्न (प्रेशर कुकर में 3 सीटी लगाकर, उबाले और मसले हुए)
- 2 उबले आलू (मसले हुए)
- 2 ब्रेड स्लाइस (क्रम्ब्स बनाए हुए)
- 1 छोटे आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- ½ टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- ½ टीस्पून चाट मसाला पाउडर
- ½ कप ब्रेड क्रम्ब्स (कोटिंग के लिए)
- 2 टेबल स्पून मैदा + 4 टेबल स्पून पानी (घोल बनाने के लिए)
- तेल – (तलने के लिए) आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
विधि:
सबसे पहले एक बाउल में उबले कॉर्न, आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
यदि मिश्रण ढीला लगे, तो थोड़ा ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं।
अब मिश्रण से छोटे – छोटे रोल बना लें।
मैदा और पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें।
प्रत्येक रोल को पहले मैदे के घोल में डुबोएँ, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटें।
अब इन सभी रोल्स को लगभग 30 – 40 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। (इससे रोल टूटेंगे नहीं।)
कढ़ाई में तेल गरम करें और रोल्स को मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें। फिर इन रोल्स से अतिरिक्त तेल निकालने के लिए टिश्यू पेपर पर रखें।
अब आपकी कॉर्न रोल रेसिपी तैयार है इन रोल्स को अपनी मनपसंद टमाटर की सॉस, हरी चटनी या मेयोनीज के साथ गरमा – गरम परोसें।
![]()































