You are here
Home > रेसिपी | Recipe in Hindi > कलौंजी वाले आलू-बैंगन रेसिपी 

कलौंजी वाले आलू-बैंगन रेसिपी 

कलौंजी वाले आलू-बैंगन रेसिपी 

Nigella seeds potato brinjal recipe 

सामग्री:

  • 3 आलू मध्यम आकार के (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • 2 बैंगन मध्यम आकार के (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • ½ टीस्पून कलौंजी 
  • ½ टीस्पून जीरा 
  • 1 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
  • ¼ टीस्पून हल्दी पाउडर
  • ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर 
  • ½ टीस्पून अमचूर पाउडर 
  • 2 टेबलस्पून सरसों का तेल या रिफाइंड तेल 
  • नमक स्वादानुसार

विधि:

सबसे पहले कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल का रंग हल्का हो जाए। गैस बंद करें। अब इसमें जीरा और कलौंजी डालें। (ताकि जीरा जल ना जाए) फिर गैस को मध्यम आंच पर करें।

फिर इसमें हरी मिर्च डालकर लगभग 10 से 15 सेकंड तक भूनें।

अब आलू डालकर लगभग 3 से 4 मिनट तक भूनें।

अब अन्य सभी सूखे मसाले हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर तथा नमक डालें।

बैंगन डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

ढककर धीमी आंच पर लगभग 10–15 मिनट तक पकाएं। (बीच-बीच टेबलस्पून की मदद में चलाते रहें)

जब सब्जी पूरी तरह गल जाए तब ही अमचूर पाउडर डालें और लगभग  2 मिनट तक और भूनें।

अब आपकी कलौंजी वाले आलू-बैंगन रेसिपी तैयार है। इसे अपने मनपसंद रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ गरमा-गरम परोसें।

Loading

Top