मेथी मटर मलाई रेसिपी 
Methi Matar Malai recipe
सामग्री:
- 2 कप ताज़ी मेथी के पत्ते (बारीक कटे हुए)
- 1 कप हरे मटर (उबले हुए)
- ½ कप क्रीम (मलाई)
- ½ कप दूध
- 1 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
- 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 10-12 काजू (गुनगुने दूध में 30 मिनट भिगोकर पेस्ट बना लें)
- 2 टेबलस्पून तेल या घी
- ½ टीस्पून जीरा
- ¼ टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- ½ टीस्पून गरम मसाला
- नमक – स्वादानुसार
- ½ टीस्पून चीनी
- 1 टीस्पून कसूरी मेथी
विधिः
सबसे पहले मेथी में हल्का नमक लगाकर 10 मिनट रखें, फिर निचोड़ लें। अब कढ़ाई में जीरा डालें, फिर प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। फिर
अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।
अब काजू पेस्ट डालकर लगभग 2–3 मिनट भूनें। हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी तथा नमक डालें। थोड़ा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें मेथी और उबले मटर डाल कर लगभग 3–4 मिनट पकाएं। अब क्रीम डालें और धीमी आंच पर पकाएं। जरूरत हो तो थोड़ा और दूध डालें।
गरम मसाला और चीनी डाल कर लगभग
2 मिनट तक पकाएं। अब गैस बन्द कर दें।
अब आपकी मेथी मटर मलाई रेसिपी तैयार है। इसे अपनी मनपसंद रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ गरमा – गरम परोसें।
नोट:
- ज्यादा कड़वी मेथी हो तो थोड़ा दूध या क्रीम बढ़ा दें।
- काजू पेस्ट से ग्रेवी रिच और स्मूद बनती है।
- कसूरी मेथी को हथेलियों से मसल कर डालें।
![]()































