You are here
Home > रेसिपी | Recipe in Hindi > फालसे का शरबत रेसिपी 

फालसे का शरबत रेसिपी 

Falsa juice recipe 

सामग्री:

  • 1 कप फालसा
  • 3–4 बड़े चम्मच चीनी
  • 2 गिलास ठंडा पानी
  • ½ टीस्पून काला नमक
  • ½ टीस्पून भुना जीरा पाउडर
  • 8-10 बर्फ के टुकड़े
  • पुदीना के पत्ते (ऊपर से सजाने के लिए)

विधि:

सबसे फालसे को अच्छी तरह धो लें। मिक्सर में फालसा और चीनी डालकर पीस लें। फिर इसमें ठंडा पानी मिलाएं।

अब मिश्रण को छलनी से छान लें (ताकि बीज अलग हो जाएँ) 

काला नमक और भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 

अब आपकी फालसे का शरबत रेसिपी तैयार है इसमें बर्फ डालें और ऊपर से पुदीना डालकर सजाएं व ठंडा-ठंडा परोसें।

Loading

Top