Butter Garlic Potato recipe
सामग्री:
- 500 ग्राम आलू (टुकड़ों में कटे हुए)
- 6–8 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी हुई)
- ½ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- ½ टीस्पून लाल मिर्च फ्लेक्स (वैकल्पिक)
- ½ टीस्पून ओरिगैनो
- 1 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- 1 टेबल स्पून रिफाइंड तेल
- 2 बड़े टेबल स्पून बटर
- नमक स्वादानुसार
विधि:
आलुओं को धोकर नमक वाले पानी में लगभग 12 से 15 मिनट तक उबाल लें। (पूरी तरह गलने न दें)
अब उबले आलुओं का छिलका उतार लें। इन्हें टुकड़ों में काट लें।
एक पैन में तेल और बटर डाल कर गरम करें।
बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब आलू डालें और मध्यम आंच पर लगभग 8 से 10 मिनट तक चलाते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
नमक, काली मिर्च, रेड चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
गैस बंद करके हरा धनिया डालें।
अब आपकी बटर गार्लिक पोटैटो रेसिपी तैयार है इसे अपने मनपसंद टोमैटो केचप या गार्लिक मेयोनेज़ के साथ गरमा गरम परोसें।
नोट:
- कुरकुरे आलू बनाने के लिए उबले आलुओं को लगभग 15 से 20 मिनट ठंडा करके ही पैन में सेकें।
![]()































