Besan ka paratha recipe
सामग्री:
- 1 कप गेहूं का आटा
- ½ कप बेसन
- 1 टीस्पून सौंफ
- ½ टीस्पून अजवाइन
- 1 चुटकी हींग
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- ½ टीस्पून अमचूर
- ¼ टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- ½ टीस्पून अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- रिफाइंड तेल या घी – पराठे सेंकने के लिए
विधि:
सबसे पहले एक बर्तन में सभी सामग्री डालें और अच्छी तरह मिलाकर गुनगुने पानी की मदद से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। लगभग 10 मिनट अलग रखें।
मध्यम आंच पर तवे को गर्म करें। फिर तैयार आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर गोलाकार पराठा बेलें और तवे पर डाल दें। जब पराठा दोनों तरफ से सीक जाए। तब पराठे के दोनों तरफ तेल लगाएं। और सुनहरा भूरा रंग होने तक दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें।
अब आपकी बेसन का पराठा रेसिपी तैयार है ।इसे आलू की सब्जी, दही या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें।
![]()































