You are here
Home > रेसिपी | Recipe in Hindi > नाचो रेसिपी | Nacho recipe 

नाचो रेसिपी | Nacho recipe 

Nacho recipe 

सामग्री: 

नाचो का आटा बनाने के लिए:

  • 1 कप मक्की का आटा 
  • ½ कप मैदा 
  • ¼ टीस्पून काली मिर्च पाउडर 
  • ¼ कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
  • ½ टीस्पून काला नमक पाउडर 
  • ¼ टीस्पून नमक या स्वादानुसार 
  • गुनगुना पानी आटा गूंधने के लिए
  • रिफांइड तेल नाचो तलने के लिए — आवश्यकतानुसार 

नाचो चीज़ सॉस बनाने के लिए:

3 स्लाइस अमूल चीज़ 

½ मग दूध 

1 चुटकी नमक

विधि:

सबसे पहले एक बर्तन में, आटा गूंधने की सारी सामग्रियां डाल दें और इस को गुनगुने पानी की मदद से मुलायम गूंध लें। और लगभग 10 मिनट ढककर रख दें। 

10 मिनट बाद, आटे की छोटी छोटी लोई बना लें और हथेलियों से दबा कर चपटा कर लें और थोड़ा मैदा चकले पर छिड़क कर, लोई को बेलन की मदद से गोलाकार बेल लें। फिर इसे आयताकार में काट लें। अब इसे कांटे (fok spoon) की मदद से छेदें। और एक के ऊपर एक रख कर, चाकू की मदद से त्रिकोण आकार में काट लें।

अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल तेज़ गर्म हो जाए तब आँच मध्यम कर दें। फिर तैयार नाचो तेल में डाल कर लगभग 4-5 मिनट तक तल लें। (बीच — बीच में पलटते रहें) जब नाचो सुनहरे भूरे रंग के हो जायें। इन्हें पेपर नैपकीन पर निकाल लें।

अब एक नॉन स्टिक पैन में, दूध और चीज़ स्लाइस डालें और मुलायम पेस्ट बनने  तक पकाएं। (लगभग 1 से 2 मिनट तक)

अब आपकी नाचो रेसिपी तैयार है इन्हें चीज़ सॉस के साथ परोसें।

Loading

Top