You are here
Home > स्वास्थ्य टिप्स > एलोवेरा जूस पीने के लाभ | Benefits of aloe vera juice  

एलोवेरा जूस पीने के लाभ | Benefits of aloe vera juice  

एलोवेरा एक औषधीय पौधा है जिसे घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, फोलिक एसिड तथा लैक्सेटिव गुण भी पाए जाते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा में विटामिन A, C, B1, B2, B3, B6, B12, E तथा कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम मिनरल्स का भी प्रचूर मात्रा में समावेश होता है। यह हमारे शरीर को ताजगी, शक्ति तथा ऊर्जा प्रदान करता है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। एलोवेरा जूस सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए एक पौष्टिक औषधि है। 

एलोवेरा जूस पीने से होने वाले कुछ निम्नलिखित स्वास्थ्य तथा सौंदर्य लाभ इस प्रकार हैं:

  • सुबह खाली पेट, एलोवेरा जूस पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है अतः शरीर से हानिकारक पदार्थों को निकालने में सहायता करता है।
  • एलोवेरा जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 
  • पाचन तंत्र को सुचारू बनाता है। जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। यह गैस, कब्ज से राहत दिलाता है। 
  • एलोवेरा जूस वज़न घटाने में सहायता करता है। अतः प्रतिदिन सेवन करने से अनचाहा वज़न घटाया जा सकता है। 
  • एलोवेरा जूस का सेवन करना, मधुमेह रोग में लाभदायक होता है। अतः यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
  • नियमित एलोवेरा जूस का सेवन करने मात्र से त्वचा हाइड्रेट और स्वस्थ होती है। अतः यह त्वचा को चमकदार और दाग़ – धब्बों से मुक्त करने में सहायता करता है। 
  • एलोवेरा जूस के सेवन से, महिलाओं को मासिक धर्म की अनियमितता की समस्या से भी राहत मिलती है। 
  • नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने मात्र से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है अतः हृदय संबंधित रोगों से बचा जा सकता है
  • एलोवेरा को सीधे बालों में लगाया जा सकता है यह बालों को स्वस्थ बनाने में सहायक है। अतः बालों की समस्याओं से राहत मिलती है जैसे बालों का रूखापन, बालों का झड़ना। 

नोट:

  • एलोवेरा जूस का सेवन पानी के साथ करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य करनी चाहिए।
  • गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है।
  • दस्त की स्थिति में एलोवेरा जूस का सेवन करने से बचें।

Loading

Top