पिस्ता के लाभ
Benefits of pistachio | pista ke labh
पिस्ता की तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दियों में अधिक खाया जाने वाला सूखा मेवा है। पिस्ता में विटामिन बी6 तथा E के साथ आयरन, पोटेशियम, कॉपर, प्रोटीन, मैंगनीज, जिंक, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट तथा फाइबर प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। जिस कारण से यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों को पोषण तथा अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। कई प्रकार की स्वास्थ्य तथा सौंदर्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी सहायक होता है।
पिस्ता के प्रयोग से होने वाले कुछ निम्नलिखित स्वास्थ्य तथा सौन्दर्य लाभ इस प्रकार है
- दिल से सम्बंधित रोगों में, पिस्ता का सेवन करना लाभदायक होता है। जैसे- ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा इत्यादि। अतः पिस्ता के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।
- पिस्ता का नियमित सेवन करने से रक्त में शकरा का स्तर नियंत्रित होता है। अतः मधुमेह रोग में लाभप्रद होता है।
- पिस्ता का नियमित सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अतः शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
- प्रतिदिन पिस्ता का सेवन करने मात्र से त्वचा तथा बाल मुलायम बने रहते हैं। अतः त्वचा तथा बाल स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बन जाते हैं।
- प्रतिदिन सुबह खाली पेट, पिस्ता के सेवन से आंखों की रौशनी बढ़ती है।
- प्रतिदिन आहार में, पिस्ता का सेवन करने से वज़न घटाने में मदद मिलती है।
- प्रतिदिन सुबह खाली पेट, पिस्ता का सेवन करना हड्डियों के लिए लाभदायक होता है। अतः दांतों तथा हड्डियों को मज़बूत बनाता है।
- पिस्ता का सेवन करने से शरीर में, हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। अतः शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
- प्रतिदिन पिस्ता का सेवन करना पेट सम्बन्धी रोगों से राहत दिलाता है। अतः पाचन तंत्र में सुधार करता है तथा आंतों को स्वस्थ बनाता है। कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
नोट:
- पिस्ता का सेवन गर्मियों में नहीं करना चाहिए।
- प्रतिदिन केवल 4 से 5 पिस्ता ही खायें।