Makhana mungfali masala recipe
- सामग्री:
- 2 कप मखाना
- ½ कप मूंगफली
- 1½ टेबलस्पून शुद्ध घी
- 8–10 करी पत्ते
- 1 हरी मिर्च ( बारीक कटी हुई)
- ¼ टीस्पून हल्दी पाउडर
- ½ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- ½ टीस्पून भुना जीरा पाउडर
- ½ टीस्पून अमचूर पाउडर
- 1 चुटकी हींग
- 1 टीस्पून तिल (वैकल्पिक)
- नमक स्वादानुसार
विधि:
सबसे पहले मखाने को लगभग 1 से 2 मिनट के लिए घी में भून लें।
उसी कड़ाही में मूंगफली डालकर धीमी आंच पर 3–4 मिनट भूनें। ठंडी होने पर छिलका हटा सकते हैं।
घी डाल कर गर्म करें। हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें। आँच धीमी करें। हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर तथा नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
अब पहले से भुने हुए मखाने और मूंगफली डालकर लगभग 2 मिनट अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से तिल डालें। (अगर चाहे)
अब आपका मखाना मूंगफली मसाला रेसिपी तैयार है इसे चाय, कॉफी या अपने मनपसंद पेय के साथ
गरमा-गरम परोसें।
नोट:
- मखाने हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें।
- मसाले डालने के बाद गैस तेज न करें।
- ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में रखें।
![]()































