सामग्री:
आटा गूंथने के लिए-
- 2 कप – गेहूं का आटा
- ¼ नमक
- 1 टीस्पून शुद्ध घी
अंडे का मिश्रण बनाने के लिए-
- 2 अंडे
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- थोड़ा सा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- ¼ टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- तेल या घी – पराठा सेकने के लिए
- नमक स्वादानुसार
विधि:
सबसे पहले आटे में थोड़ा नमक और घी डालकर पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें।
10-15 मिनट के लिए ढक कर अलग रख दें।
अब एक बाउल में 2 अंडे तोड़ कर, इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लें।
फिर आटे की लोई बनाकर बेलन और चकले की मदद से रोटी के आकार में बेल लें। तवा गरम करें और रोटी डालें।
जब रोटी एक तरफ से हल्की सिक जाए, तो ऊपर से अंडे का मिश्रण डाल दें।
अब पलटे की मदद से पलट दें और तेल या घी लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेकें।
अब आपकी अंडा पराठा रेसिपी तैयार है। इसे अपने मनपसंद पेय चाय, कॉफी के साथ गरमा-गरम परोसें।
![]()































