You are here
Home > स्वास्थ्य टिप्स > सूजी के लाभ 

सूजी के लाभ 

Benefits of semolina

सूजी आमतौर पर ड्यूरम गेहूं से बनती है। सूजी मुख्य रूप से ऊर्जा और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, लेकिन इसमें विटामिन C और विटामिन A बहुत कम या लगभग नहीं होते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट, विटामिन B जैसे थायमिन, फोलेट के अलावा मिनरल्स फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक पाए जाते हैं। इसी कारण से सूजी के सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यह सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए एक पौष्टिक आहार है। इसलिए संतुलित आहार के लिए इसे सब्जियों, दालों और फलों के साथ लेना बेहतर होता है।

सूजी के सेवन से होने वाले कुछ निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ इस प्रकार हैं:

  • सूजी का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। अतः सूजी ऊर्जा प्रदान करने में लाभदायक होती है। 
  • सूजी के सेवन से शरीर की वृद्धि और ऊतकों की मरम्मत में मदद मिलती है।
  • सूजी सुपाच्य, आसानी से पचने वाली होती है। सूजी से बने कई व्यंजन आसानी से पच जाते हैं। अतः पेट के लिए बहुत अच्छी होती है।
  • सूजी का सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। अतः सूजी रक्त निर्माण में सहायक है।
  • कम वसा (फैट) – साधारण सूजी में वसा की मात्रा कम होती है। अतः सूजी वज़न घटाने में मदद करती है। पेट भरा महसूस कराती है – इससे बनी चीजें कुछ समय तक भूख को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती हैं।

नोट:

  • सूजी में ग्लूटेन होता है। जिन लोगों को ग्लूटेन से समस्या है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में घी, चीनी या तेल मिलाकर बने व्यंजन खाने से इसके स्वास्थ्य लाभ कम हो सकते हैं।

Loading

Top