Bottle Gourd Raita recipe
सामग्री:
- 1 कप लौकी (कद्दूकस की हुई)
- 2 कप दही
- ½ टीस्पून भुना जीरा पाउडर
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- ¼ टीस्पून काला नमक
- ¼ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – वैकल्पिक
- 7- 8 पुदीने की पत्तियां – वैकल्पिक
- ऊपर से सजाने के लिए – थोड़ा सा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
विधि:
सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें।
कद्दूकस की हुई लौकी को थोड़े पानी में 5–7 मिनट उबाल लें। अब उबली हुई लौकी को ठंडा होने दें और अतिरिक्त पानी निकाल लें। फिर दही को अच्छी तरह फेंट लें।
दही में लौकी, नमक, काला नमक, हरी मिर्च और भुना जीरा पाउडर मिलाएं।
अब आपका लौकी का रायता तैयार है इसे ठंडा करके, ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं व अपने मनपसंद रोटी, पराठे, पुलाव या बिरयानी के साथ ठंडा – ठंडा परोसें।
![]()































