Cupcake recipe
सामग्री:
मिश्रण कपकेक बनाने के लिए
- 1 कप फुल क्रीम मिल्क
- 8 डबल रोटी ताज़ी (किनारे से काटी हुई)
- 2 टीस्पून चीनी
क्रीम कपकेक्स को सजाने के लिए
- 1 कप व्हिपिंग क्रीम (whipping cream)
- 1 टीस्पून वैनिला एसेंस
- 2 टेबलस्पून चीनी
Rainbow sprinkles/chocolate sprinkles – कपकेक्स के ऊपर छिड़कने के लिए
विधि:
अब एक अलग बोल में व्हिपिंग क्रीम, वैनिला एसेंस और चीनी को डाल कर, चम्मच या बीटर की मदद से फैंट लें। अब आइसिंग के लिए क्रीम तैयार है। इसे अलग रखें।
कपकेक बनाने के लिए सबसे पहले दूध, डबल रोटी और चीनी को मिक्सर ग्राइंडर में पीस कर घोल बना लें। फिर इस तैयार घोल को कपकेक लाइनर शीट्स (papar cups) में डालें और ओवन को 10 मिनट पहले 180 C पर गर्म करें। अब सभी कप्स को लगभग 20 से 25 मिनट के लिए बेक करें। जब कपकेक्स ठंडे हो जाएं तब सभी कपकेक्स को सजाने के लिए कॉन्स (icing piping cone) में तैयार क्रीम को भरें और कपकेक्स को एक—एक कर, क्रीम से सुन्दर आकार दें। फिर इनके ऊपर rainbow sprinkles/ chocolate sprinkles में से अपनी मनपसंद स्प्रिंकल्स छिड़के।
अब आपकी कपकेक रेसिपी तैयार है। इसे परोसें।
नोट:
ओवन के अलावा आप इसे कड़ाई में भी बना सकते हैं।
- कड़ाई में एक प्लेट रखें। और 10 मिनट गर्म होने दें।
- अब इस प्लेट पर कपकेक्स को रखें।
- ढक्कन लगाएं।
- 15 मिनट मध्यम आँच पर पकने दें।
- अब टूथपिक से जांचें। अगर मिश्रण टूथपिक पर न चिपके तो समझे कि कपकेक तैयार हो गए हैं।