How to do meditation
मैडिटेशन (ध्यान) मन मस्तिष्क को एकाग्र कर मानसिक शांति प्रदान करने में सहायक होता है। आप मैडिटेशन सुबह और शाम के समय कर सकते हैं। यह हमारे मन और मस्तिष्क को कुछ ही मिनटों में शांत कर, हमें तनाव, अवसाद (डिप्रेशन) आदि मानसिक रोगों से मुक्त कर अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है। अतः हमारी दिमागी कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है। आइये जानते हैं।
मैडिटेशन करने के 5 आसान चरण। जो निम्नलिखित प्रकार हैं:
- सबसे पहले एक शांत तथा आरामदायक स्थान का चयन करें।
- अब ज़मीन पर, पैरों को मोड़ कर (पालती लगाकर) आराम से बैठ जाइए। जिससे पूरे शरीर के अंगों को आराम मिल पाए।
- अब घड़ी में 5 मिनट का समय सुनिश्चित कीजिए।
- अब अपनी दोनों आँखों और मुंह को बंद कर लीजिए।
- अपना पूरा ध्यान अपनी साँसों पर केंद्रित कीजिए व ध्यान रखें कि कोई भी अन्य विचार मन मस्तिष्क में नहीं आ पाए। धीरे-धीरे नाक के दोनों छिद्रों से साँस लीजिए और छोड़िये। लगभग 5 मिनट तक इसी स्थिति में रहिये।
नोट:
- अच्छे परिणाम पाने के लिए, प्रतिदिन सुबह और शाम, नियमित रूप से, इस प्रक्रिया को करने की आदत डालें।
![]()









