You are here
Home > स्वास्थ्य टिप्स > कैसे पाएँ निखरी, मुलायम और चमकदार त्वचा मूली से

कैसे पाएँ निखरी, मुलायम और चमकदार त्वचा मूली से

How to get radiant, smooth and glowing skin by radish 

मूली कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होती है। इसमें विटामिन C, B6 तथा B9 के अलावा कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर तथा आयरन का भी समावेश होता है। इससे मिलने वाला पोषण स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने में मदद करता है। यह त्वचा की सौंदर्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायता करती है। मूली को प्रयोग में लाकर आप कई प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं जैसे- त्वचा का कालापन, निखार कम हो जाना, सनटैन, काले दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां, मुंहासे रूखापन इत्यादि। आइये जाने मूली को इस्तेमाल करने का सही तरीका। 

मूली के रस से निर्मित कुछ निम्नलिखित फेस पैक्स इस प्रकार हैं-

  • 1 टीस्पून मूली का रस और 1 टीस्पून मुल्तानी मिट्टी को मिलाएं। अब इस तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं व जब पेस्ट सूख जाए या लगभग 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा तथा गर्दन धो दें। यह फेस पैक त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाकर मुंहासों को दूर करने में लाभदायक है। 
  • 1 टीस्पून मूली का रस और 1 टीस्पून दही को मिलाएं। अब इस तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं व लगभग 20 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा तथा गर्दन धो दें। 

यह फेस पैक त्वचा पर निखार लाकर त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है 

  • 1 टीस्पून मूली का रस और 1 टीस्पून गुलाब जल मिलाएं। अब इस तैयार मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं व लगभग 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा तथा गर्दन धो दें। यह फेस पैक त्वचा से झाइयों व दाग-धब्बों को दूर करने में  सहायक है।

नोट:

  • प्रत्येक फेस मास्क लगाने से पहले चेहरे को अवश्य धोएं।
  • अच्छे परिणाम पाने के लिए सप्ताह में तीन बार अवश्य दोहराएं।
  • सबसे महत्वपूर्ण चीज मूली को प्रतिदिन के भोजन में शामिल करें। (सलाद के रूप में)
  • प्रतिदिन 8 गिलास गुनगुना पानी अवश्य पिएं।
  • घर से बाहर निकलने से आधा घंटा पहले सनस्क्रीन अवश्य लगाएं।

Loading

Top