आकर्णधनुरासन कैसे करें | Kaise karen aakarndhanurasana | How to do aakarndhanurasana
अपने पैरों को डंडे की तरह ज़मीन पर सीधे फैलाकर बैठ जाइए। दोनों एड़ियां और पंजे आपस में मिलाइए। राइट हाथ से लेफ्ट पैर के अंगूठे को पकड़िए। फिर लेफ्ट हाथ से राइट पैर तक के अंगूठे को पकड़िए। लेफ्ट हाथ से पैर के अंगूठे को लेफ्ट कान से स्पर्श करिए। कोहनी ऊपर की ओर रखे और दृष्टि सामने की ओर रखे। लेफ्ट पैर को खींच कर राइट कान के पास लाकर इस आसन को दोहराइए।
लाभ:
• यह आसन भुजा, कंधे, छाती, कमर, पीठ, जाँघों और पिंडलियों को मज़बूत और पुष्ट बनाता है।
• यह आसन नस चढ़ने की स्थिति में उपयोगी है।
• इस आसन से सम्पूर्ण नसों और नाड़ियों में रक्त प्रवाह नियमित होता है।
• यह आसन कब्ज़ में लाभदायक है।