Stuffed suji pancake recipe
सामग्री:
सूजी घोल बनाने के लिए-
- 1 कप सूजी/रवा (बारीक वाली)
- ½ कप दही
- आवश्यकतानुसार पानी
- नमक – स्वादानुसार
- ईनो / फ्रूट साल्ट – ½ चम्मच
स्टफिंग भरने के लिए-
- 2 आलू (उबालकर मसले हुए )
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- ½ शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- ¼ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- ¼ टीस्पून जीरा
- ¼ टीस्पून हल्दी पाउडर
- ½ टीस्पून आमचूर पाउडर
- 1 टीस्पून चाट मसाला पाउडर
- 1 टेबलस्पून रिफाइंड तेल
- नमक – स्वादानुसार
विधि:
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा डालें और चिटकने दें। अब प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और सभी सब्जियां (आलू, शिमला मिर्च, हरा धनिया) डालें और टेबलस्पून की मदद से चलाते हुए लगभग 1 मिनट तक भूनें। फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, चाट मसाला पाउडर तथा नमक मिलाएं। और लगभग 20 सेकंड के लिए भूनें।
सूजी, दही, पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। (बहने वाला) 10 मिनट ढक कर रखें ताकि सूजी फूल जाए। अब इस घोल में नमक डालें और अंत में ईनो मिलाकर हल्के हाथ से चलाएं। अलग रख दें।
अब एक नॉन स्टिक तवा गरम करें, हल्का तेल लगाएँ। एक करछी बैटर डाले, थोड़ा फैलाएँ। अब बीच में 2 चम्मच स्टफिंग रखें।
ऊपर से थोड़ा सा बैटर डालकर ढक दें। पलटे के मदद से चिल्ले (पैनकेक) को पलटे, धीमी आँच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
अब आपका सूजी भरवां चिल्ला रेसिपी तैयार है। इसे अपनी मनपसंद हरी चटनी, टोमैटो सॉस तथा चाय, कॉफी के साथ गरमा – गरम परोसें।
![]()































