सामग्री:
1 कीवी (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ और हल्का मसला हुआ)
8–10 पुदीना के पत्ते (हल्के हाथों से मसले हुए)
1 टीस्पून नींबू का रस (बीज रहित)
1 टीस्पून चीनी
1 गिलास सोडा
विधि:
सबसे पहले एक गिलास में कीवी और पुदीना डालें । फिर इसमें चीनी और नींबू का रस डालें व साथ ही बर्फ और सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अब आपकी कीवी मोजिटो रेसिपी तैयार है। इसे ठंडा ठंडा परोसें।
![]()































