How to get radiant, smooth and healthy skin by coconut oil
नारियल तेल कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है। इसमें विटामिन और मिनरल कम होते हैं जैसे- विटामिन E तथा K के अलावा आयरन तथा जिंक का भी समावेश होता है। लेकिन फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसलिए इससे मिलने वाला पोषण स्वस्थ और सुंदर त्वचा पाने में मदद करता है। यह त्वचा की सौंदर्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। नारियल तेल को प्रयोग में लाकर आप कई प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं जैसे- त्वचा का कालापन, निखार कम हो जाना, सनटैन, काले दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां, मुंहासे रूखापन इत्यादि। आइये जाने नारियल तेल को इस्तेमाल करने का सही तरीका।
नारियल तेल से निर्मित कुछ निम्नलिखित फेस पैक्स इस प्रकार हैं-
- 1 टीस्पून नारियल तेल और 1 टीस्पून शहद को मिलाएं। अब इस तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं व लगभग 15 – 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा तथा गर्दन धो दें। यह फेस पैक त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में लाभदायक है।
- 1 टीस्पून नारियल तेल और 1 चुटकी हल्दी पाउडर को मिलाएं। अब इस तैयार पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं व लगभग 10 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो दें।
यह फेस पैक त्वचा से मुंहासों को कम करने में मदद करता है।
- 1 टीस्पून नारियल तेल और 1 टीस्पून एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस तैयार मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं व लगभग 30 मिनट या रातभर लगा कर सुबह सादे पानी से चेहरा तथा गर्दन धो दें। यह फेस पैक त्वचा से झाइयों व दाग-धब्बों को दूर करने में लाभदायक होता है। अतः त्वचा में नमी को बनाए रखता है।
- 1 टीस्पून नारियल तेल और 5 बूंदें नींबू का रस मिलाएं। अब इस तैयार मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं व लगभग 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा तथा गर्दन धो दें। यह फेस पैक त्वचा में निखार लाकर झाइयों को दूर करने में मदद करता है। यह पैक सप्ताह में 2 – 3 बार अवश्य लगाएं।
नोट:
- प्रत्येक फेस मास्क लगाने से पहले चेहरे को अवश्य धोएं।
- अच्छे परिणाम पाने के लिए सप्ताह में तीन बार अवश्य दोहराएं।
- प्रतिदिन 8 गिलास गुनगुना पानी अवश्य पिएं।
- घर से बाहर निकलने से आधा घंटा पहले सनस्क्रीन अवश्य लगाएं।
![]()









