You are here
Home > ब्यूटी केयर टिप्स > कैसे पाएं स्वस्थ और सुंदर त्वचा टोनर से (घर पर बनाएं)

कैसे पाएं स्वस्थ और सुंदर त्वचा टोनर से (घर पर बनाएं)

त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घर पर उपलब्ध प्याज़ के छिलकों से बनाएं टोनर। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं तथा विटामिन A, C तथा E इसमें पाई जाती हैं। इस कारण से यह टोनर आपकी त्वचा को निम्नलिखित त्वचा सम्बन्धी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सक्षम है। यह समस्याएं इस प्रकार हैं जैसे — मुंहासे, दाग—धब्ब, त्वचा की रंगत, रूखी त्वचा (हाइड्रेट) और झुर्रियां।

सामग्री:

7 से 8 प्याज़ों के छिलके
2 गिलास पानी

टोनर बनाने की विधि:

सबसे पहले एक बर्तन में 2 बड़े गिलास पानी लें। जब यह पानी उबलने लगे तब इसमें प्याज़ के छिलकों को डाल दें और आँच को धीमी करके
लगभग 10 मिनट तक ढक्कर पकने दें। या जब तक कि प्याज़ के छिलकों का रंग पारदर्शी न दिखने लगे। अब गैस बन्द कर दें। और इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। जब यह सामान्य ठंडा हो जाए तब इसे छन्नी की मदद से छान लें। स्प्रे बॉटल में डाल कर, रेफ्रिजरेटर में रखें। (7 दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं) फिर नया टोनर बनाएं।

प्रयोग करने का तरीका:

चेहरे को फेसवॉश से धो लें। अब रूई (cotton) की मदद से टोनर को त्वचा और गर्दन पर लगाएं।
5 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

नोट:

अच्छे परिणाम के लिए, इस प्रकिया को दिन में दो बार अवश्य दोहराएं।

Loading

Top